Connect with us

बलिया

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में 2600 पौधों का रोपण

Published

on

Loading...
Loading...

आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकैडमी ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विद्यार्थियों और अभिभावकों की सहभागिता से एक दिन में बना नया कीर्तिमान

सिकंदरपुर (बलिया)। पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जमालपुर स्थित आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकैडमी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की मासिक गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित इस अभियान में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से एक ही दिन में 2600 से अधिक पौधे लगाए गए।

प्रबंधन के आह्वान पर चला वृक्षारोपण अभियान

कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रबंध निदेशक जयप्रताप सिंह, निर्देशिका श्रीमती निशू सिंह तथा प्रधानाचार्य अजीत कुमार यादव ने किया। प्रबंध निदेशक के आह्वान पर विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ घरों और आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शिक्षकों और कर्मचारियों का मिला सहयोग

अभियान को सफल बनाने में परीक्षा प्रभारी आलोक पांडे, प्री-प्राइमरी इंचार्ज नम्रता सिंह, प्रार्थना प्रभारी विजेंद्र पांडे सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Advertisement

हर शिक्षण संस्थान को आगे आने की अपील

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यदि प्रत्येक शिक्षण संस्थान पर्यावरण संरक्षण के लिए इसी तरह का अभियान चलाए, तो प्रदेश को हरित बनाने में बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण हितैषी अभियान जारी रखने का संकल्प लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page