Connect with us

वाराणसी

इलाज कराकर लौट रहे परिवार की ऑटो ट्रक से टकराई, पांच लोग घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र की हरहुआ चौकी अंतर्गत बाबतपुर-वाराणसी मार्ग पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। काजीसराय भट्ठू के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को छुट्टी दे दी गई। वहीं, एक की हालत गंभीर होने पर उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज कराकर लौटते समय हुआ हादसा

कोइराजपुर निवासी दिनेश कुमार (45) मंगलवार को अपनी पुत्री का इलाज कराने आए थे। इलाज के बाद वह अपने परिवार के साथ ऑटो से घर लौट रहे थे। देर रात करीब 11 बजे जैसे ही ऑटो काजीसराय भट्ठू के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ऑटो जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

ट्रक चालक फरार, पुलिस की जांच जारी

Advertisement

हादसे में ऑटो चालक शिवकुमार (42), दिनेश कुमार (45), शांति देवी (42), हर्ष (9) और विपिन (6) घायल हुए हैं। इनमें दिनेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page