Connect with us

अपराध

आशनाई के चक्कर में मारपीट, एक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के काशी स्टेशन रोड पर बुधवार शाम जमकर मारपीट की घटना सामने आई। यह घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के काशी स्टेशन रोड पर स्थित झोपड़ पट्टी में हुई, जहां कुछ लोग एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट रहे थे।

सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान मुन्ना (44) के रूप में हुई है, जो रेलवे में सफाई का काम करता है। उसे मण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Loading...

पुलिस ने घटना स्थल से दो आरोपियों, बाबू और हरी को गिरफ्तार कर आदमपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मुन्ना के पुत्र का झोपड़ पट्टी में रहने वाली एक किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी विवाद के कारण झगड़ा हुआ जो मारपीट में बदल गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page