Connect with us

अपराध

किशोरी ने रेल इंजन के सामने कूदकर दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बरेका प्रशासनिक भवन के सामने बुधवार की रात एक 15 वर्षीय किशोरी ने रेल इंजन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किशोरी लंबे समय से बीमारी के कारण अवसाद में थी, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। मंडुवाडीह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

मृतका ककरमत्ता की न्यू कॉलोनी निवासी पप्पू अग्रवाल की बेटी थी। पिता पप्पू पल्लेदारी का काम करते हैं। परिवार के अनुसार, किशोरी काफी समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। रात करीब आठ बजे किशोरी बरेका प्रशासनिक भवन के पास पहुंची और प्रयागराज की ओर जा रहे रेलवे इंजन के सामने कूद गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से परिवार में शोक की लहर है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page