Connect with us

वाराणसी

आईजी ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी लोगों की फरियाद

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी।रोहनिया-संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील राजातालाब सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आईजी के सत्यनारायण सहित एसडीएम राजातालाब गिरीश कुमार द्विवेदी तथा क्षेत्राधिकारी सदर अखिलेश राय ने फरियादियों की फरियाद सुनी। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 183 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसमें 7 प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण किया गया शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग राजस्व पुलिस सिंचाई बिजली लोक निर्माण विभाग समाज कल्याण इत्यादि समस्त विभागों के आला अधिकारियों कर्मचारियों को एक सप्ताह में समस्या समाधान करने का निर्देश दिया।संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम प्रधान बहेडवा संजय कुमार ने सरकारी भूमि पर ग्रामीणों द्वारा कब्जा करने का लगाया आरोप तो वही खोचवा निवासी तूफानी सिंह ने सरकारी हैंडपंप में पड़ोसी विनेश सिंह द्वारा निजी समरसेबल पम्प लगाकर उसे अवरुद्ध करने का लगाया आरोप इन सभी प्रार्थना पत्र व आरोपो के जाँचो परांत समस्या निस्तारण के लिए एसडीएम राजातालाब गिरीश कुमार द्विवेदी ने तत्काल सम्बंधित गाँवो के राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को दिया दिशा निर्देश।समाधान दिवस के अवसर पर आईजी के सत्यनारायण,एसडीएम राजातालाब गिरीश कुमार द्विवेदी,सीओ सदर अखिलेश राय,तहसीलदार श्याम कुमार,प्रभारी निरीक्षक रोहनिया विमल कुमार मिश्रा,थानाध्यक्ष राजातालाब राम आशीष,एसडीओ विधुत द्वितीय डीके पाण्डेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page