Connect with us

बलिया

अस्पताल से लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी, फरार हुए शातिर

Published

on

Loading...
Loading...

मीठी बातों में उलझाकर दिनदहाड़े उड़ाए सोने के जेवर और 3,100 रुपये

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में ठगों ने दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बना लिया। अस्पताल से घर लौट रही महिला को दो अज्ञात युवकों ने बातचीत में उलझाकर उनके सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अस्पताल से लौटते समय हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी फूलवती देवी (पत्नी स्व. शिवपूजन पांडेय) शनिवार दोपहर जिला अस्पताल से शुगर की जांच कराकर चित्तू पांडेय चौराहे की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान राजपूत फिजियोथेरेपी के पास दो अज्ञात युवकों ने उनसे बातचीत शुरू की और बातों में उलझाकर उनके सोने के टप्स, लॉकेट तथा पर्स में रखे 3,100 रुपये निकाल लिए।

करीब 50 हजार रुपये के सामान की ठगी

पीड़िता के अनुसार, ठगों द्वारा ले जाए गए सोने के आभूषण और नकदी सहित कुल नुकसान लगभग 50 हजार रुपये का है। घटना का एहसास होने पर उन्होंने परिजनों को जानकारी दी।

Advertisement

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने ओक्डेनगंज चौकी पुलिस को सूचना दी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए। रविवार को पीड़िता ने परिजनों के साथ शहर कोतवाल से मिलकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस फुटेज के आधार पर अज्ञात ठगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page