Connect with us

वाराणसी

अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर वाल पेन्टिग लगाने वालों के विरूद्ध आज से अभियान शुरू, लगेगा जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

नगर आयुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम, वाराणसी द्वारा अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में आज रात से अवैध लगे विज्ञापनों को हटाये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की जा रही है। नगर आयुक्त शिपू गिरि द्वारा निर्देशित किया गया है कि नगर क्षेत्र में सार्वनिक पोलों, सार्वजनिक भवनों एवं भूमियों पर लगाये गये अवैध बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स, वाल पेन्टिंग इत्यादि को हटा दिया जाय, जिसके क्रम में यह अभियान शुरू की जा रही है। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा बताया गया कि अभियान की तैयारी कर ली गयी है, यह अभियान प्रतिदिन चलेगा, तथा जिस व्यक्ति या संस्था द्वारा अवैध विज्ञापन लगाया गया है, नगर निगम उसे हटाते हुये उसके विरूद्ध आर0सी0 जारी करने एवं जुर्माना भी वसूला जायेगा।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page