Connect with us

मिर्ज़ापुर

अवैध खनन पर एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, दो दर्जन माफियाओं पर एफआईआर

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जनपद में अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम सदर गुलाब चंद के नेतृत्व में जिगना क्षेत्र के गोंगाव गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से गोंगाव क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम गुलाब चंद ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अवैध खनन में लिप्त दो दर्जन खनन माफिया एवं एक दर्जन नाविकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय हो गई हैं। क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। छापेमारी अभियान के दौरान कई मशीनें और नावें जब्त की गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा ताकि क्षेत्र में पूरी तरह से अवैध खनन पर अंकुश लगाया जा सके।

एसडीएम गुलाब चंद ने कहा कि, “किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की नजर हर गतिविधि पर है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।”

Advertisement

इस कड़ी कार्रवाई से खनन माफियाओं में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इससे न केवल प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा होगी बल्कि क्षेत्र के पर्यावरण को भी नुकसान से बचाया जा सकेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page