Connect with us

वाराणसी

अलग-अलग स्थानों पर तीन की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले में शनिवार और रविवार को भिन्न-भिन्न स्थानों पर तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना राजातालाब क्षेत्र के देऊरा गांव में हुई जहां रविवार को तालाब में नहाने गए 35 साल के युवक गोविंद राजभर की डूब कर मौत हो गई। परिजनों ने तालाब में जब शव उतराया देखा तो जाल के सहारे निकाल कर घर ले गए। ग्रामीणों के अनुसार विनोद शराब पीने का आदी था। आशंका जताई गई है कि वह शराब के नशे में रहा होगा और नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया होगा।

तो वहीं दूसरी घटना सेवापुरी के तक्खू की बावली के पास घटित हुई जहां सड़क हादसे में पिकअप के टक्कर से घायल राजगीर की उपचार के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। परिजनों ने राजगीर का शव लेकर रात में ही कपसेठी थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया।

Loading...

इसके अलावा तीसरी घटना सेवापुरी में कपसेठी थाना क्षेत्र के शकलपुर में घटित हुई जहां समरेश्वर प्रसाद (60) शनिवार की रात गांव में सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें एक, तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page