Connect with us

बड़ी खबरें

अयोध्या में हुआ है महापाप – अखिलेश

Published

on

Loading...
Loading...

एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद भाजपा सरकार पर साधा निशाना

एफआईआर दर्ज न होने और जांच प्रक्रिया को लेकर जताई नाराजगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के कथित मामले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में चढ़ावे की चोरी का महापाप हुआ है और इस मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट प्रशासन को सौंपे जाने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

चढ़ावे की राशि को लेकर उठाए सवाल

बुधवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने राम मंदिर में दर्शन कर दान और चढ़ावा अर्पित किया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से औसतन 10 करोड़ रुपये भी मानें तो चढ़ावे की राशि लगभग 800 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुप्तदान भी करते हैं।

“एसआईटी का मतलब शेयर इन थेफ्ट” : अखिलेश

अखिलेश यादव ने एसआईटी की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि “एसआईटी का मतलब शेयर इन थेफ्ट यानी चोरी में हिस्सेदारी” हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज न होना जांच की गंभीरता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर भी किया हमला

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि एफआईआर के बिना एसआईटी “बिना तीर की कमान” के समान है। उन्होंने यह भी कहा कि दान में दिए गए सामानों के गायब होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ रही है।

जांच और कार्रवाई को लेकर बढ़ी राजनीतिक बहस

राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष जहां मामले में पारदर्शी जांच और कार्रवाई की मांग कर रहा है, वहीं सरकार या संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से इन आरोपों पर विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page