Connect with us

बड़ी खबरें

बेनियाबाग हरिजन बस्ती में युवक की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

चारपाई पर सो रहे व्यक्ति को बनाया निशाना, इलाके में फैली सनसनी

वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग हरिजन बस्ती में रविवार तड़के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजन के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब वह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सोते समय मारी गई गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजन अपने पुत्र के साथ चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने उसे निशाना बनाते हुए गोली मार दी। हैरत की बात यह रही कि बगल में सो रहे उसके पुत्र को घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

20 जून को बेटे की सगाई में शामिल होने आया था राजन

Advertisement

बताया जा रहा है कि राजन की दो पत्नियां हैं। उसकी एक पत्नी मिर्जापुर जनपद के नारायणपुर में रहती है, जबकि दूसरी पत्नी बेनियाबाग हरिजन बस्ती में निवास करती है। आगामी 20 जून को दूसरी पत्नी के पुत्र की सगाई प्रस्तावित है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजन नारायणपुर से वाराणसी आया हुआ था।

मौके से मिले दो खोखे

घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

हत्या के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और हमलावरों की पहचान करने के लिए जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page