Connect with us

वाराणसी

अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के थाना रोहनिया पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता/पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तारी गुरुवार सुबह थाना मिर्जामुराद क्षेत्र के कछवां बाईपास से की गई।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर गुमशुदा और अपहृता की बरामदगी तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन और सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के पर्यवेक्षण में थाना रोहनियां पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 17 मई 2026 को वादी ने थाना रोहनिया में लिखित तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री, उम्र करीब 17 वर्ष, को अभियुक्त बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। मामले में थाना रोहनियां में मु0अ0सं0-148/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक अमित सिंह कर रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोविन्द कुमार उर्फ बाबू पुत्र जुगनू निवासी ग्राम बच्छाँव, थाना रोहनियां, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्त को 21 मई 2026 को सुबह करीब 8:50 बजे थाना मिर्जामुराद क्षेत्र के कछवां बाईपास से गिरफ्तार किया। साथ ही मुकदमे से संबंधित अपहृता/पीड़िता, उम्र करीब 17 वर्ष, को सकुशल बरामद कर लिया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

अभियुक्त के खिलाफ थाना रोहनियां में मु0अ0सं0-148/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उपनिरीक्षक अमित सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र राजपूत, मुख्य आरक्षी अमरनाथ यादव, मुख्य आरक्षी चन्द्रदीप मौर्या और महिला आरक्षी सरस्वती देवी शामिल रहीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page