Connect with us

भदोही

अज्ञात बस की टक्कर से कार सवार की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मैहर दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, हादसे में चालक घायल; पुलिस बस की तलाश में जुटी

गोपीगंज (भदोही)। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर किशुनदेवपुर स्थित राधास्वामीधाम आश्रम के पास देर रात अज्ञात बस की टक्कर से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार चालक मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात बस की तलाश शुरू कर दी है।

Loading...

मैहर से दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के सरई राजपूतानी निवासी 58 वर्षीय रामचंदर यादव परिवार के साथ मध्य प्रदेश के मैहर धाम में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी लोग कार से घर लौट रहे थे। देर रात किशुनदेवपुर स्थित राधास्वामीधाम आश्रम के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक अज्ञात बस ने कार में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामचंदर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक भोलानाथ विश्वकर्मा को मामूली चोटें आईं।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल रामचंदर यादव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात बस की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page