Connect with us

भदोही

अजय राय की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप, भदोही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

भदोही। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की हिरासत के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी, भदोही ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष वसीम अंसारी ने किया, जबकि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समन्वयक एवं भदोही प्रभारी दयाशंकर पांडेय भी उपस्थित रहे।

तत्काल रिहाई और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग

ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने अजय राय की तत्काल रिहाई, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा विपक्ष की आवाज को दबाने की कथित कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है तथा विपक्ष की आवाज को दबाने का कोई भी प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

Advertisement

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समन्वयक एवं भदोही प्रभारी दयाशंकर पांडेय ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने कहा कि अजय राय को हिरासत में लेना विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा : कांग्रेस

जिला कांग्रेस अध्यक्ष वसीम अंसारी और पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ‘राजन’ ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि अजय राय की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है तथा अन्याय और दमन के विरुद्ध कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश चंद्र मिश्र, प्रेम बिहारी उपाध्याय, शदीनानाथ दुबे, दिलीप मिश्र, राजेश्वर दुबे, त्रिलोकीनाथ बिंद, सुरेश गौतम, सुरेश चौहान, नाजिम अली, अवधेश पाठक, शिवपूजन मिश्रा, रमाशंकर बिंद, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, राजा राम दुबे, मृत्युंजय सिंह ‘टोनी’, अजय प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page