Connect with us

गाजीपुर

मौत बनकर झूल रहा बिजली का तार, शिकायत के तीन दिन बाद भी विभाग मौन

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज, गाजीपुर। नंदगंज विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के दवोपुर मड़ई गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख लालचंद यादव के घर जाने वाले रास्ते पर सड़क पुलिया के पास बिजली का तार बेहद खतरनाक स्थिति में झूल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार तार जमीन से महज दो-तीन फीट की ऊंचाई पर लटक रहा है और उसमें विद्युत प्रवाह भी हो रहा है।

आंधी में नीम की डाल गिरने से लटका तार

ग्रामीणों के अनुसार बीते दिनों आई आंधी-पानी के दौरान रामाश्रय यादव के खेत में नीम की डाल टूटकर बिजली के तार पर गिर गई। इसके बाद तार नीचे लटक गया। खेत और रास्ते के पास इतनी कम ऊंचाई पर तार होने से हादसे का खतरा बना हुआ है।

शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

गांव के शिक्षक रामाश्रय यादव ने बताया कि उन्होंने पांच दिन पहले विद्युत विभाग के लाइनमैन को मौखिक सूचना दी थी। इसके बाद तीन दिन पूर्व विद्युत विभाग के कार्यालय में लिखित शिकायत देकर तार को दुरुस्त कराने की मांग की गई। इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

राहगीरों और पशुओं पर खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि जमीन से कुछ ही फीट ऊपर झूल रहा करंट प्रवाहित तार किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। खेत में काम करने वाले किसानों के साथ राहगीरों और पशुओं के भी इसकी चपेट में आने का खतरा बना हुआ है।

Advertisement

तत्काल मरम्मत की मांग

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर झूलते तार को सुरक्षित ऊंचाई पर करने और क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page