Connect with us

गाजीपुर

साइबर ठगी पर जमानियां पुलिस का शिकंजा, दो पीड़ितों के 44,998 रुपये वापस

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां, गाजीपुर। यूपीआई के जरिए हुई साइबर ठगी के दो मामलों में जमानियां साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पीड़ितों की कुल 44,998 रुपये की धनराशि वापस करा दी। पुलिस की कार्रवाई के बाद पीड़ितों ने राहत की सांस ली और साइबर सेल का आभार जताया।

एक पीड़ित के 39,998 रुपये वापस

देवरिया निवासी अनीता देवी के साथ हुए यूपीआई फ्रॉड में साइबर ठगों ने 39,998 रुपये की रकम हड़प ली थी। ठगी के तुरंत बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत संख्या 33105260109958 थी।

दूसरे मामले में 5 हजार लौटाए

सब्जी मंडी बाजार निवासी विक्रम गुप्ता के साथ हुई साइबर ठगी के मामले में 5,000 रुपये वापस कराए गए। उनकी शिकायत संख्या 33106260150883 थी। दोनों मामलों में पीड़ितों ने ठगी के बाद तत्काल शिकायत दर्ज कराई थी।

MRM पोर्टल से रकम कराई वापस

शिकायत मिलते ही साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, MRM पोर्टल के माध्यम से दोनों मामलों में ठगी की रकम पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराई गई।

Advertisement

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में कांस्टेबल आयुष वर्मा, मोहित अहिरवार, संजीव प्रजापति और महिला कांस्टेबल शालिनी पटेल शामिल रहीं। रकम वापस मिलने पर दोनों पीड़ितों ने जमानियां पुलिस की साइबर सेल का आभार जताया और टीम की सराहना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page