Connect with us

भदोही

मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर 1 जुलाई को होगी राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शाम 5 बजे होगा आयोजन

भदोही। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में जनपद भदोही में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (रैशनलाइजेशन) एवं भौतिक सत्यापन को लेकर 1 जुलाई 2026 (बुधवार) को बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 5:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, ज्ञानपुर में होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे अध्यक्षता

बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेष कुमार करेंगे। इसमें जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत होगी प्रक्रिया

Advertisement

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशों के अनुसार लगभग 1200 मतदाताओं प्रति मतदेय स्थल के मानक के आधार पर मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization) की प्रक्रिया संचालित की जानी है।

इस प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए राजनीतिक दलों के सुझाव एवं सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

सभी राजनीतिक दलों से बैठक में शामिल होने की अपील

उप जिला निर्वाचन अधिकारी शुभांगी शुक्ला ने सभी संबंधित राजनीतिक दलों से निर्धारित तिथि और समय पर स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की सहभागिता से मतदेय स्थलों के सम्भाजन की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराई जा सकेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page