Connect with us

राष्ट्रीय

श्रीनगर में लाल चौक के पास आतंकी हमला, सीआरपीएफ के दो जवान घायल

Published

on

Loading...
Loading...

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के लाल चौक के निकट एक आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों के घायल होने की खबर है। यह हमला लाल चौक के निकट मैसूमा इलाके में सोमवार दोपहर को हुआ।

Loading...

सूचना पाकर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page