Connect with us

चन्दौली

व्यापारियों ने पुलिस बूथ का निर्माण शुरू कराने की उठायी मांग

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान सधन तिराहे पर स्थित पुलिस बूथ को कार्यदायी संस्था द्वारा जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया था। उस समय संस्था ने नया पुलिस बूथ बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे सधन तिराहा से अलीनगर तिराहा तक यातायात अव्यवस्थित हो गया है, जिससे राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस बूथ के अभाव में सधन तिराहा और अलीनगर तिराहा पर वाहनों की मनमानी पार्किंग और जाम की समस्या बढ़ गई है। पहले पुलिस बूथ होने से यातायात नियंत्रित रहता था और असामाजिक तत्वों पर भी लगाम लगी रहती थी। अब पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

Loading...

व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ ने पुलिस बूथ के शीघ्र निर्माण की मांग उठाई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करने की अपील की है। इस मुद्दे पर एस.के. सिंह, जोखू सिद्दीकी, बाबूजान अहमद, मंटू मिश्रा, आनंद पांडेय और रितेश तिवारी सहित कई स्थानीय व्यापारी भी एकजुट हो गए हैं।

स्थानीय प्रशासन ने पहले भी पुलिस बूथ निर्माण की योजना बनाई थी, लेकिन उपयुक्त स्थान न मिलने के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका। अब व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पुलिस हेल्प बूथ का निर्माण जल्द शुरू किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page