Connect with us

चन्दौली

मकर संक्रांति स्नान को लेकर उप जिलाधिकारी ने किया बलुआ घाट का निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली) जयदेश। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सोमवार को उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मंगलवार को मकर संक्रांति के मौके पर बलुआ घाट पर दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु स्नान और दान के लिए पहुंचेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी ने सुरक्षा, लाइटिंग, बैरिकेटिंग, महिला चेंजिंग रूम और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया।

Loading...

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी और जिला पंचायत को गंगा में रस्से लगाने के निर्देश दिए, ताकि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रहे।

इस मौके पर तहसीलदार अजीत सिंह, बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा, एडीओ पंचायत राकेश दीक्षित, एडीओ आईएसबी नित्यानंद सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी जागृति, ग्राम प्रधान दिलीप कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page