Connect with us

अपराध

पाण्डेयपुर स्थित दुर्गा माता मन्दिर के दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी करने की घटना का सफल अनावरण, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी:अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0287/23 धारा 379/411 भादवि0 से संबधित वांछित अभियुक्तगण राजा कुमार पुत्र किशन कुमार निवासी कुनई थाना धनगाई जनपद भोजपुर आरा बिहार अनिल कुमार पुत्र बिहारी चौधरी निवासी कुनई थाना धनगाई जनपद भोजपुर आरा बिहार व हरेन्द्र बिन्द पुत्र भोला बिन्द निवासी कुनई थाना धनगाई जनपद भोजपुर आरा बिहार को S.T.P. आजमगढ़ रोड के पीछे दुर्गा माता मन्दिर के बरामदे में पीछे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी का कुल 2811/- रूD नकद व आला नकब पेंचकस व लोहे की छेनी बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...

अभियुक्तगण पूछताछ करने पर बताये कि हम लोग घूम फिरकर काम की तलाश करते हैं और मन्दिर के बरामदे में रहते थे, हम लोगों को कोई मजदूरी का काम नहीं मिला तो आपस में योजना बनाये कि जब तक काम नहीं मिलता है तब तक चलो किसी मन्दिर में ही रखे दान पात्र से चोरी कर लेते हैं और उसी से हम लोग अपना खर्चा चलाते रहेंगे हम लोग 02 नवम्बर को दोपहर में पाण्डेयपुर में स्थित दुर्गा माता मन्दिर के पास पहुँचे तो देखा कि मन्दिर का गेट खुला है और दान पात्र मन्दिर के गेट में बंधा हुआ था, हम लोग पेंचकस व लोहे की छेनी से दानपात्र को चाड़कर उसमें रखा हुआ पैसा चोरी कर लिया और उसी पैसे को हम लोग बैठकर आपस में बाट रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गये।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page