Connect with us

गाजीपुर

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले की दुल्लहपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी हीरा वनवासी, शादियाबाद थाना क्षेत्र के मलिकपुरा गांव का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने भाई की नाबालिग साली के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में दो दिन पूर्व पीड़िता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को छपरी मार्केट से आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार हीरा वनवासी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

इस गिरफ्तारी में दुल्लहपुर थाना अध्यक्ष के पी सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल सुधांशु, कांस्टेबल अश्विनी सिंह और एक महिला कांस्टेबल की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page