Connect with us

वाराणसी

गंगा स्नान के दौरान डूबा युवक, एनडीआरएफ टीम ने शव को ख़ोज निकाला

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी| मध्य प्रदेश के ज़िला विदिशा से काशी, अस्थि विसर्जन और गंगाजी में स्नान करने आए परिवार का एक युवक मणिकर्णिका घाट के समीप स्नान के दौरान गंगा नदी में डूब गया। घटना की जानकारी प्रशासन द्वारा दशाश्वमेध घाट पर स्थित एनडीआरएफ टीम को दी गई। सूचना मिलते ही टीम कमांडर निरीक्षक विनीत कुमार की अगुवाई में तत्काल कार्यवाही करते हुए एनडीआरएफ टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई गयी। घटनास्थल पर उपस्थित पुलिस प्रशासन से हादसे की जानकारी लेते हुए एनडीआरएफ की टीम ने विभिन्न खोज तकनीकों व गोताखोरों के माध्यम से गंगा नदी में खोज कार्य आरम्भ कर दिया और कड़ी मशक्कत के बाद अंशुल बघेल आयु 21 वर्ष के शव को ख़ोज निकाला गया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page