Connect with us

वाराणसी

खुशी की उड़ान संस्था और यूफोरियल यूथ सोसाइटी कर बच्चो को भविष्य संरक्षित ,लगवाया वैक्सीनेशन कैम्प

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। देश ने कोरोना की दो -दो लहरों को झेला जिसमे वैक्सीन के आभाव में न जाने कितने घरों की रोटियां चली गई।मौत का वह विभत्स रूप जब आंखों के सामने से गुजरता है तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन देश के विद्वान वैज्ञानिकों ने अपने बुद्धि का प्रदर्शन कर कोरोना का रक्षा कवच ढूंढ ही लिया
देश में लगभग सभी युवाओं और बुजुर्गों को कोरोना का टिका लग चुका है, अब बारी है देश के भविष्य की जो इस समय स्कूलों में पढ़ रहे है।देश के भविष्य विद्यार्थियों को टिका लगा कर उनके सपनों को सुरक्षित करने का प्रयास खुशी की उड़ान संस्था कर रही है।
खुशी की उड़ान संस्था और यूफोरियल यूथ सोसाइटी दूसरों के खुशियों को संरक्षित करने के लिए सुंदर संकल्प के साथ लिटिल फ्लावर हाउस स्कूल में कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें 150 से ज्यादा बच्चों को वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय डोज दी गई।
संस्था की संस्थापिका सारिका दुबे और यूफोरियल यूथ सोसाइटी के नगर अध्यक्ष रितेश मिश्र ने संयुक्त रूप से कहा कि वैक्सीन सभी को लगा लेना चाहिए। अगर आप कोरोना संक्रमित भी होते हैं तो आपको हॉस्पिटल में एडमिट होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर पर ही ठीक हो सकते हैं। इसे लगाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। यह बीमारी का इलाज नहीं करता बल्कि उस बीमारी को रोकने में मदद करता है।
संस्था के महामंत्री देव जायसवाल ने कहा की प्रतिबद्ध स्वास्थ्य कर्मियों के परिश्रम एवं अनुशासित नागरिकों की सहभागिता से कोरोना की हार तय है।
वही विद्यालय के प्रधानाचार्य अध्यापिका अमिता सिंह जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि खुशी की उड़ान संस्था बच्चों के भविष्य को संरक्षित करने के लिए सराहनीय प्रयास उठा रही है जिसमें प्रतिबद्ध स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग मिल रहा है। बच्चों के स्वास्थ के प्रति अभिभावकों के साथ साथ विद्यालयों को भी सजग रहना पडेगा। सरकार निःशुल्क वैक्सीन लगवा रही है। सभी लोग अपने परिवार के सभी सदस्यों और बच्चों को अवश्य वैक्सीन लगवाए।

Loading...

ऊक्त कार्यक्रम में अंजू त्यागी, सोनल त्रिपाठी ,मधुबाला पाल, साधना, अनूप रघुवंशी, आरती, सुनीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page