वाराणसी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर 5 जून को लगेगा रक्तदान शिविर
त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन और हिन्दू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन
तैयारी बैठक में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर दिया गया जोर
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर 5 जून को वाराणसी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी के नेतृत्व में आयोजित यह शिविर कबीरचौरा स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय के महिला विंग में संपन्न होगा।
सरोजा पैलेस में हुई तैयारी बैठक
रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर रविवार को सरोजा पैलेस में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिन्दू युवा वाहिनी के वाराणसी मंडल प्रभारी एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला ने की। इस दौरान रक्तदान शिविर की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर
बैठक में वक्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है। समाज के सभी सक्षम लोगों को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में अजय सिंह, सन्नी गुप्ता, नीतीश सिंह, अश्वनी गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, उमेश सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, गप्पू सिंह, शेखर सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय भी लिया।
