Connect with us

वाराणसी

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर निकली जागरूकता रैली, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

त्रिशक्ति नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

वाराणसी। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर आशापुर-सारनाथ क्षेत्र में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित त्रिशक्ति नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य लोगों को तम्बाकू और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

मुख्य अतिथि ने दिया जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला रहे। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्ति के लिए जनजागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Advertisement

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील

रैली में शामिल युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को तम्बाकू सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया गया।

नशा मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने “नशा नहीं, जीवन चुनें” तथा “नशा मुक्त समाज, स्वस्थ समाज” जैसे नारों के साथ नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने कहा कि समाज को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

Advertisement

इस अवसर पर अजय सिंह, विशाल पांडेय ‘चुलबुल’, मद्यनिषेध अधिकारी राकेश रोशन, पार्षद अभय पांडेय, पार्षद प्रतिनिधि रजनीश पांडेय, राजीव सिंह, डॉ. जगदीश नारायण, ज्योति सेठ, संतोष जायसवाल, अरुण सिंह, धीरज पांडेय, संजय राय, दीपक सिंह, आलोक यादव, गोविंद यादव, रोहित यादव, धर्मेन्द्र पांडेय, अभिषेक गुप्ता एवं प्रतीक पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page