Connect with us

अपराध

वाराणसी: चौबेपुर पुलिस ने कल्लू को किया गिरफ्तार, इस मामले में था वांछित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा महोदय के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थानाध्यक्ष चौबेपुर राजेश त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 474/20 धारा 60 (2)/63 EX Act व 420,467,468,471 भा.द.वि. के वांछित अभियुक्त कल्लू उर्फ बीर बहादुर (32 वर्ष)को जनपद गाजीपर के सैदपुर थाना अन्तर्गत सेहमलपुर गांव स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

Loading...

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, थाना चौबेपुर, का. राजकुमार कन्नौजिया, का. अतुल यादव, का. सुरेश यादव, थाना चौबेपुर, वाराणसी ग्रामीण शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page