Connect with us

वाराणसी

Air India : आसमान में चक्कर लगाता रहा विमान, दिल्ली डायवर्ट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। ठंड बढ़ने के साथ ही वाराणसी में कोहरे का असर दिखाई देने लगा है। गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण वाराणसी एयरपोर्ट (लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) पर दृश्यता सामान्य से काफी कम हो गई, जिसके चलते शारजाह से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा।

एयरलाइंस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा मानकों के तहत पर्याप्त दृश्यता न होने के कारण विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी जा सकी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-184 शारजाह से अपने निर्धारित समय के अनुसार रात लगभग 1:50 बजे रवाना हुई थी। विमान सुबह करीब 7 बजे वाराणसी के हवाई क्षेत्र में पहुंचा, लेकिन रनवे की दृश्यता कम होने के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी।

Loading...

करीब 45 मिनट तक विमान वाराणसी के आकाश में चक्कर लगाता रहा। इसके बाद एटीसी की ओर से स्पष्ट संकेत न मिलने पर पायलट ने दिल्ली एटीसी से संपर्क किया और विमान को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया।

वाराणसी एयरपोर्ट पर मौसम विभाग के अनुसार कोहरे का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक रहने की संभावना है, जिससे उड़ानों के संचालन पर असर पड़ सकता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page