Connect with us

आजमगढ़

पुलिस लाईन्स की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर दिये गये दिशा-निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना ने पुलिस लाईन्स में आयोजित शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस लाईन्स और पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के आरक्षी, मुख्य आरक्षी, उ0नि0 और निरीक्षक शामिल हुए।

इसके अतिरिक्त, डॉग स्क्वाड और ड्रोन कैमरा दल का भी निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण के बाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरक्षियों के मेस, बैरक, आवासीय परिसर, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, आरटीसी कार्यालय, सब्सिडी कैंटीन, जनपद नियंत्रण कक्ष, मोटर वाहन शाखा, स्टोर, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, गैस एजेन्सी और अन्य शाखाओं का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यूपी 112 के दो पहिया और चार पहिया वाहनों का भी निरीक्षण किया गया, और वाहनों की स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रभारी को निर्देश दिए गए। तैनात कर्मियों की कार्यकुशलता और दक्षता की भी जांच की गई।

ड्यूटी के दौरान सभी कर्मचारियों को अपनी वर्दी दुरुस्त रखने, जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने और दंगा नियंत्रण उपकरण को वाहन में हमेशा रखने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही, यूपी 112 की गाड़ियों, टैबलेट्स और अन्य उपकरणों की सफाई और रख-रखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page