Connect with us

गाजीपुर

फॉर्मर रजिस्ट्री में सुस्ती पर देवकली बीडीओ को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की फटकार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के सैदपुर तहसील में फॉर्मर रजिस्ट्री योजना की धीमी प्रगति को लेकर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड़ ने अपने कार्यालय में बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। बैठक में तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय, सैदपुर बीडीओ धर्मेंद्र यादव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन देवकली बीडीओ की गैरमौजूदगी पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सख्त नाराजगी जताई।

देवकली बीडीओ से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने रेवतीपुर का अतिरिक्त चार्ज होने की बात कही। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिम्मेदारी से बचने के लिए बहाने न बनाएं और तत्काल बैठक में शामिल हों, अन्यथा उनके खिलाफ रिपोर्ट भेजी जाएगी। बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि फॉर्मर रजिस्ट्री के काम में तेजी लाएं और प्रत्येक सर्वेयर से प्रतिदिन कम से कम 100 गाटा का कार्य सुनिश्चित कराएं। धीमी प्रगति पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Loading...

इसके अलावा, आईजीआरएस मामलों के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों को आदेश दिया गया कि प्रतिदिन ग्राफ बनाकर काम करें और उसकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page