Connect with us

गाजीपुर

महाकुंभ से लौट रही डबल डेकर बस पलटी, 12 तीर्थयात्री घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। भड़सर गांव के पास एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 12 तीर्थयात्री घायल हो गए। सभी यात्री प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद अपने घर, मोतिहारी (बिहार) लौट रहे थे।

देर रात जब बस बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर गांव के पास पहुंची, तभी अचानक नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सात घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि पांच का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, हादसा सड़क पर मिट्टी गिरने और एनएचएआई द्वारा लगाए गए डायवर्जन बोर्ड के कारण हुआ। अचानक बोर्ड देखकर चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती एक यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page