Connect with us

गाजीपुर

नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने नसीरपुर कोडरी गांव के निवासी शिव राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Loading...

मां का आरोप है कि 15 फरवरी को आरोपी उनकी बेटी को बहका-फुसलाकर अपने साथ ले गया। साथ ही किशोरी घर से कीमती आभूषण भी ले गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मरदह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी और आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लड़की को बरामद और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page