Connect with us

वाराणसी

अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से तीन युवक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पर कोहराम मचा दिया। भदऊचुंगी रेलवे अंडरपास के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले एक पिकअप को जोरदार टक्कर मारी और फिर सामने से आ रही दो बाइकों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो राजघाट से कज्जाकपुरा की ओर तेज गति से जा रही थी। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ा, जिससे यह पहले पिकअप से टकरायी और फिर बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार चार युवक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

Loading...

सूचना मिलते ही आदमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, इस हादसे की जांच जारी है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोषियों का पता लगाने में जुटी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page