Connect with us

मिर्ज़ापुर

कलश यात्रा में शामिल हुए नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी

Published

on

Loading...
Loading...

श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

मिर्जापुर। शिवाय टीम शिवाय फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ, जिसमें नगर के कोने-कोने से श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह आध्यात्मिक अनुष्ठान 16 फरवरी से 22 फरवरी तक सीटी क्लब प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में भक्त कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर शिवाय ने कथा समारोह में शामिल होकर पादुका पूजन किया और व्यास पीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर काशी धर्म पीठाधीश्वर, जगतगुरु शंकराचार्य नारायणानंद तीर्थ महाराज की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

Advertisement

श्रद्धालुओं ने भक्तिपूर्ण वातावरण में कथा का श्रवण कर धर्म और सत्संग का लाभ उठाया। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि 22 फरवरी को हवन एवं विशाल भंडारे के साथ कथा महोत्सव का समापन होगा। मिर्जापुर में यह धार्मिक आयोजन पूरे नगर को भक्ति और आध्यात्मिकता से ओतप्रोत कर रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page