Connect with us

मिर्ज़ापुर

“घर बैठे पायें टीकाकरण से जुड़ी सभी सुविधाएं, यू-विन पोर्टल का करें सही इस्तेमाल” : डॉ. छोटेलाल वर्मा

Published

on

Loading...
Loading...

यू-विन पोर्टल के क्या हैं फायदे ?

मिर्जापुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यू-विन पोर्टल की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों और महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाना है। इस संबंध में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. छोटेलाल वर्मा ने जानकारी दी कि यह पोर्टल पिछले एक वर्ष से सक्रिय है और इसे और अधिक लोकप्रिय बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 29 अक्टूबर 2024 को इस पोर्टल के प्रचार-प्रसार पर बल दिया था, ताकि लोग घर बैठे ही स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित हो सकें। इस पोर्टल के संचालन में आने वाले खर्च का निर्धारण राष्ट्रपति स्तर से किया गया है, जिससे इसे सुचारू रूप से चलाया जा सके।

यू-विन पोर्टल के फायदे

यू-विन पोर्टल के माध्यम से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। माता-पिता अब अपने बच्चे के टीकाकरण कार्ड को डिजिटल रूप में कहीं भी एक्सेस कर सकते हैं और देशभर में किसी भी स्थान पर टीकाकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा, यह पोर्टल बाल आभा आईडी बनाने की सुविधा भी देता है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाना और भी आसान हो जाता है।

Advertisement

इसके जरिए माता-पिता अपने नज़दीकी टीकाकरण सत्र और केंद्र का पता लगा सकते हैं, टीकाकरण की अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और डिजिटल टीकाकरण रिकॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं। गर्भवती महिलाएं भी समय पर टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवा सकती हैं, जिससे उनके और उनके शिशु के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपील की कि लोग अनावश्यक रूप से स्वास्थ्य केंद्रों पर भीड़ न लगाएं और यू-विन पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सहजता से घर बैठे लिया जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page