Connect with us

जौनपुर

ट्रेन से गिरकर महिला की मौत, देवर घायल

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर (जयदेश)। जफराबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रेन से गिरकर 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने के प्रयास में उनके देवर भी घायल हो गए।बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के रक्षा गांव से 13 लोगों का एक समूह महाकुंभ स्नान और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के बाद अयोध्या धाम जाने के लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेन में सवार था। जब ट्रेन जफराबाद जंक्शन पर रुकी, तो फुला देवी नाम की महिला प्लेटफार्म पर उतर गईं।

जैसे ही ट्रेन चलने लगी, उन्होंने वापस चढ़ने की कोशिश की। यह देखकर उनके देवर जगदेव महतो उन्हें खींचने लगे, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वे भी गिर पड़े।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Loading...

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने फुला देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके देवर का इलाज जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page