Connect with us

चन्दौली

बाइक सवार को बचाने में पलटी बोलेरो, आधा दर्जन लोग घायल

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (जयदेश)। जनपद में गुरुवार को सकलडीहा क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर जन्सों की मडई गांव के पास बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और करीब 10 फीट हवा में उछलकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने के कारण बाइक सवार कठौरी गांव निवासी 18 वर्षीय विकास यादव को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि 19 वर्षीय अजीत यादव का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Loading...

बोलेरो में सवार लोग बिहार के खुर्माबाद, चेनारी, रोहतास से बीएचयू में मरीज का इलाज कराने जा रहे थे। दुर्घटना उस समय हुई जब बोलेरो ट्रक को ओवरटेक कर रही थी और अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गई। बोलेरो में सवार बब्बन सिंह (53), अली हुसैन (40), प्रमोद कुमार (20), बलराम सिंह (32), गौरी शंकर सिंह (55) और सविता देवी (36) को हल्की चोटें आईं।

इस हादसे को लेकर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि बोलेरो में सात लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। बाइक सवार में से एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page