Connect with us

गाजीपुर

प्रभु श्री राम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला पकड़ा गया

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हिंदू धर्म के आराध्य भगवान श्री राम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी “attitude-boy-00784” से भगवान श्री राम के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसका स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद यह मामला संज्ञान में आया।

इस संबंध में थाना रेवतीपुर में मुकदमा मु0अ0सं0 25/2025 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और 353(2) के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी जीतू (18 वर्ष), पुत्र रामनरायण राम, निवासी उधरनपुर, थाना रेवतीपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Loading...

इस कार्रवाई में थाना रेवतीपुर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। गाजीपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी धार्मिक आस्था का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page