Connect with us

गाजीपुर

मरदह में धूमधाम से मनायी गयी संत रविदास जयंती, उमड़ा जनसैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। मरदह ब्लॉक में संत रविदास जयंती का जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में नौजवानों ने “रविदास बाबा जिंदाबाद” और “अंबेडकर साहब जिंदाबाद” के नारों के साथ पूरे जोश और उत्साह के साथ इस जुलूस में भाग लिया। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व जहूराबाद के पूर्व सपा प्रत्याशी महेंद्र चौहान ने किया।

जुलूस मरदह बाजार से गुजरते हुए बस स्टैंड स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचा, जहां समापन के दौरान महेंद्र चौहान ने संत रविदास और बाबा साहब अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज का कल्याण संभव है।

Loading...

इस भव्य आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े और पूरे माहौल में भक्तिमय ऊर्जा देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मरदह थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह अपने सहयोगी सिपाहियों के साथ जुलूस के साथ चलते रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page