Connect with us

आजमगढ़

मिशन शक्ति : महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी गयी जानकारी

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़ (जयदेश)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत आजमगढ़ जनपद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने विभिन्न थानों में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।

इस अभियान के तहत घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो, बाल विवाह निषेध और महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके साथ ही, महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई, जिसमें वीमेन पावर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), सीएम हेल्पलाइन (1076), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वन स्टॉप सेंटर (181), साइबर हेल्पलाइन (1930), स्वास्थ्य सेवा (102) और एम्बुलेंस सेवा (108) शामिल हैं।

Loading...

जनपद के सभी थानों में पुलिस की पाठशाला और चौपाल आयोजित कर छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में बताया गया। इस दौरान उन्हें जागरूक करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित भी किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page