Connect with us

चन्दौली

मन्नापुर में पीडीए जन पंचायत का आयोजन, समाजवादी नेताओं ने एकजुटता का किया आह्वान

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। पीडीडीयू नगर के मन्नापुर ग्राम सभा में पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी और अन्य समाज के लोगों को जोड़ने पर जोर दिया। यह जन पंचायत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य गांव-गांव और गली-गली जाकर जनता को संगठित करना है।

कार्यक्रम में अमरनाथ जायसवाल मोनू ने पीडीए परिवार को एकजुट करने की बात कही, जबकि गुलशेर सिद्दीकी ने संविधान और आरक्षण बचाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने हमें समानता, शिक्षा और आरक्षण का अधिकार दिया है, लेकिन भाजपा सरकार इसे खत्म करने का प्रयास कर रही है। इसलिए, अखिलेश यादव के नेतृत्व को मजबूत करना जरूरी है।

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने भाजपा के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि गृह मंत्री द्वारा संसद में दिए गए बयान से बाबा साहब का अपमान हुआ है, और इसका जवाब सरकार को सत्ता से बाहर करके दिया जाएगा।

इस जन पंचायत में ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव, गुलशेर सिद्दीकी, चंद्रशेखर यादव, परवेज अहमद जोखू, वीरेंद्र यादव, गार्गी पटेल, अजीत यादव बब्बू, सुदामा यादव, इंद्रेश यादव, सुभाष बिंद, महेंद्र यादव माही और आयोजक प्रधान रामेश्वर यादव समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page