Connect with us

गाजीपुर

बोरिंग की गुणवत्ता पर उठे सवाल, भाजपा नेता और ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के मरदह ब्लॉक के ग्राम सभा चौरा बोझ में जल जीवन मिशन के तहत हो रही बोरिंग पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता राय साहब और ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं।

गांव में जल जीवन मिशन के तहत 1095 फीट गहराई तक 12 इंची बोरिंग की गई, लेकिन 100 फीट नीचे पानी खारा मिलने के कारण 100 फीट लोहे की पाइप डालकर इसे सफल मान लिया गया। इस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि पानी 100 फीट के नीचे से खींचा गया तो गांव के सभी समरसेबल और निजी ट्यूबवेल बेकार हो जाएंगे, जिससे किसानों की खेती प्रभावित होगी और अन्न उत्पादन में भारी समस्या खड़ी हो सकती है।

Loading...

भाजपा नेता राय साहब ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जूनियर इंजीनियर से सवाल किए। इंजीनियर ने बताया कि यह तीसरी बार बोरिंग की गई है, लेकिन हर बार खारा पानी मिलने के कारण इसे पूर्ण मानकर काम किया जा रहा है। हालांकि, ग्रामीणों ने इस दावे को झूठा करार देते हुए कहा कि यह पहली बार बोरिंग हो रही है और अधिकारियों की लापरवाही के चलते योजना फेल होती नजर आ रही है।

राय साहब ने फोन पर इंजीनियर से बातचीत के दौरान मामले की जांच करवाने की बात कही, जिसके बाद इंजीनियर ने उच्च अधिकारियों से परामर्श करने की बात कही। फिलहाल, इस विवाद के चलते काम रुका हुआ है और ग्रामीण जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ जल की मांग पर अडिग हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page