Connect with us

गाजीपुर

दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर दुल्लहपुर में जश्न

Published

on

Loading...
Loading...

कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाया जश्न

गाजीपुर के दुल्लहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत का जोरदार जश्न मनाया। दुल्लहपुर त्रिमुहानी पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान आधे घंटे तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।

Loading...

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान ने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के शासन से तंग आ चुकी थी और बदलाव की राह चुनी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंडल महामंत्री विजय त्रिपाठी ने इसे सत्य की झूठ पर जीत करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता का भरोसा बढ़ा है और अब देश में विकास की राजनीति होगी, जातिवाद की नहीं।

इस जश्न में भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान, मंडल उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, मंडल महामंत्री रामप्रवेश चौहान, विजय त्रिपाठी, अनिल पांडे, रामप्यारे गिरी, चंद्रजीत राम, ओमप्रकाश, अरुण कुमार, रामराज, अमन चौहान, त्रिभुवन शर्मा, अशोक यादव, मनजीत मद्धेशिया, रामा जयसवाल, रविंद्र, प्रिंस सोनी, रिंकू गुप्ता, मुन्ना राजभर, नारायण गुप्ता, लाल बहादुर चौहान, अजय पांडे और राम हर्ष राम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page