Connect with us

गाजीपुर

सड़क सुरक्षा माह के समापन पर चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला अपराध निरोधक कमेटी गाजीपुर द्वारा शुक्रवार को सैदपुर तहसील में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिन आयोजित किया गया, जिसमें वाहन चालकों और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान का नेतृत्व जिला सचिव पवन कुमार मिश्रा और तहसील सचिव पवन मिश्रा ने किया। इस दौरान एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सीओ अनिल कुमार, कोतवाल सैदपुर योगेंद्र सिंह, तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय और चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय समेत अपराध निरोधक कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने वाहन चालकों को फूल और पंपलेट देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

कोहरे के मद्देनज़र, वाहन चालकों को सुरक्षा उपायों के तहत गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए। एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए ताकि वे सुरक्षित रह सकें।

जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि अपराध निरोधक समिति सरकार के जेल मैनुअल के तहत कार्य करती है और जेलों में बंद कैदियों के पुनर्वास के साथ-साथ समाज में कानून और सरकार की नीतियों के प्रति जागरूकता फैलाती है।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों द्वारा अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मुकेश उपाध्याय, विनीत दुबे, मदन मोहन सिंह, ओमप्रकाश, सुजीत सिंह, शुभम मोदनवाल, मोतीलाल कश्यप, पारस कुशवाहा, विनोद सोनकर सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page