Connect with us

मऊ

वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने नई दिल्ली को 18 रन से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। साउथ ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 7वीं डी आर एम कप 2025 में अद्रा इंजिनियरिंग ग्राउंड पर खेले गए एक रोमांचक लीग मैच में वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने अस्तित्व क्रिकेट अकेडमी नई दिल्ली को 18 रनों से मात दी। मऊ के कप्तान अखिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए।

वीभव कुशवाहा ने 37, कप्तान अखिल ने 42 और रवि ने 12 रन बनाये। कुलदीप कृष्णा ने 13 रन जोड़े, लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुँच सका। दिल्ली की ओर से विवेक, अंश, आयुष और कृष ने 2-2 विकेट लिए, वहीं रोबिन को 1 विकेट मिला।

Loading...

137 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, जहां 18 रन पर 3 विकेट गिर गए। इसके बाद अंश ने 48, विवेक ने 30 और हर्ष ने 11 रन बनाये, लेकिन इसके बाद कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका और टीम 18 रनों से हार गई। वेदांत क्रिकेट क्लब की ओर से राहुल यादव और अभिषेक अहीर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि वीभव, प्रवीण, कुलदीप और रवि ने 1-1 विकेट लिया।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए वीभव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर अशोक यादव, मेराज खान, कोच सुंदरम दुबे (मऊ), कोच अमित (दिल्ली) और शौजेब खान के साथ रेलवे के अधिकारी भी मौजूद थे। कल वेदांत क्रिकेट क्लब का मुकाबला वाई बी सी ए ग्रेटर नोएडा से होगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page