Connect with us

मऊ

सफाई कर्मचारी को सम्मानित किया गया

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। रानीपुर ब्लॉक सभागार में बुधवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत सफाई कर्मचारी रामजनम सिंह कुशवाहा का स्वागत किया गया।

यह पहली बार था जब रानीपुर ब्लॉक से कोई सफाई कर्मचारी सेवानिवृत हुआ हो। खण्ड विकास अधिकारी रमाकांत और समस्त सफाई कर्मचारियों ने फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान किया और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया। रामजनम सिंह कुशवाहा, जो ग्राम रस्तीपुर, पोस्ट सैदपुर, जनपद गाजीपुर के निवासी हैं, ने रानीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पलिया में अपनी सेवाएं दीं और 31 दिसम्बर 2024 को सेवानिवृत हो गए।

उनके विदाई समारोह में सैकड़ों सफाई कर्मचारी उपस्थित थे, जिनमें ब्लॉक अध्यक्ष साधू, महामंत्री रामदुलारे, कोषाध्यक्ष रामअवतार सहित अन्य कर्मचारियों का योगदान रहा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page