Connect with us

मऊ

नगर की पुरानी सब्जी मंडी का होगा पुनर्निर्माण

Published

on

Loading...
Loading...

सुविधाओं से लैस होगा नया भवन

मऊ। नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने बुधवार को बैठक कर नगर की पुरानी सब्जी मंडी को आधुनिक स्वरूप देने की योजना पर चर्चा की। बैठक में सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का भरोसा दिया गया। उन्होंने बताया कि दानकबीर घास बाजार स्थित इस मंडी का पुनर्विकास किया जाएगा, जिससे वहां के दुकानदारों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है।

इसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने इस स्थान पर एक बहुउद्देश्यीय भवन बनाने की योजना बनाई है, जिसमें चौड़े मार्ग, बड़ी दुकानों और अन्य आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा।

इस मंडी में कई दुकानदारों को पहले से दुकानें आवंटित हैं, जबकि कई छोटे विक्रेता सड़क पर बैठकर अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं। वर्तमान में यहां का भवन जर्जर स्थिति में है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। सड़क पर लगने वाली दुकानों के कारण यातायात प्रभावित होता है, और मंडी की भूमि का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है।

नए भवन में भू-तल पर पुराने दुकानदारों को दुकानें आवंटित की जाएंगी, जबकि ऊपरी मंजिल पर व्यावसायिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सबसे पहले प्रस्तावित भवन का नक्शा तैयार किया जाएगा, फिर दुकानों का चिन्हांकन और नंबरिंग होगी। किराया और जमानत राशि तय करने के बाद नगर पालिका और दुकानदारों के बीच समझौता किया जाएगा।

Advertisement

आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिसमें लगभग एक वर्ष का समय लगेगा। इस दौरान, प्रभावित दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर असर न पड़े।

पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि पूरे नगर के विकास के क्रम में सब्जी मंडी का आधुनिकीकरण जरूरी है। नई व्यवस्था के तहत चौड़े रास्ते, व्यवस्थित परिवहन मार्ग, बड़ी दुकानें, स्वच्छ वातावरण, ग्राहकों के लिए प्रतीक्षालय, प्राथमिक उपचार केंद्र, शौचालय और पालिका के विशेष कर्मचारियों की तैनाती जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उनका उद्देश्य है कि यह मंडी आधुनिक और सुविधाजनक बने, जिससे विक्रेताओं और ग्राहकों दोनों को लाभ हो।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page