सोनभद्र
सोनभद्र में कार हादसा में युवक की मौत, चालक घायल
सोनभद्र। गुरुवार रात राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ऊंचडीह गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई जिसके परिणामस्वरूप कार में सवार एक युवक की मौत हो गई और चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय निरजेश देव पांडेय जो राबर्ट्सगंज क्षेत्र के लसड़ा गांव का निवासी था गुरुवार सुबह अपनी कार लेकर मुक्खाफाल घोरावल पिकनिक मनाने गया था। वापस लौटते समय देर रात करीब 11 बजे ऊंचडीह के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई।
इस हादसे में निरजेश और चालक अमरजीत घायल हो गए। पास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान निरजेश को मृत घोषित कर दिया गया जबकि चालक का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
