Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : चाइनीज मांझे से पतंग उड़ायी तो खैर नहीं, ड्रोन से होगी निगरानी

Published

on

Loading...
Loading...

नाबालिगों के माता-पिता पर भी होगी कार्रवाई

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के इस्तेमाल को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। रविवार शाम हुई क्राइम मीटिंग में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों को आदेश दिया कि मकर संक्रांति से पहले किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए चाइनीज मांझे पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके बाद सोमवार से पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से पतंग उड़ाने वालों पर निगरानी शुरू कर दी है।

लंका पुलिस द्वारा चित्तूपुर, रश्मि नगर, भोगावीर, साकेत नगर जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन से पतंग उड़ाने वालों की पहचान की जा रही है। साथ ही, लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि चाइनीज और नायलॉन मांझे का उपयोग न करें, क्योंकि यह खतरनाक है और इसका प्रयोग दंडनीय अपराध है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई चाइनीज मांझा बेच रहा हो या इसका प्रयोग कर रहा हो, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

नाबालिगों के माता-पिता पर भी होगी कार्रवाई

एडिशनल पुलिस कमिश्नर एस चिनप्पा ने बताया कि चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, और नाबालिगों के मामले में उनके माता-पिता के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा, चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ भी पुलिस की निगरानी जारी रहेगी। पिछले दिनों एक चाइनीज मांझे से घायल हुए व्यक्ति के मामले में पुलिस ने तीन कारोबारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

Advertisement

वाराणसी पुलिस ने साफ किया है कि आगामी त्योहारों तक इस अभियान को जारी रखा जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की घटना से बचा जा सके और चाइनीज मांझे के प्रयोग को पूरी तरह रोका जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page