Connect with us

वाराणसी

चोरी के 20 लाख के माल सहित पकड़े गये पांच शातिर चोर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के माल के साथ पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बीस लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया गया है, जिसमें 15 बैटरी, 24 फरमा व छड़, एक बाइक और एक मैजिक शामिल हैं।

मिर्जामुराद थाना परिसर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में एसीपी राजातालाब, अजय कुमार श्रीवास्तव ने गिरफ्तार चोरों को मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इनकी गिरफ्तारी की।

पुलिस टीम की इस सफलता में मिर्जामुराद थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी करधना रोहित दुबे, खजुरी चौकी प्रभारी अनिकेत श्रीवास्तव, एसआई राम चन्द्र यादव, एसआई मधुसूदन त्रिपाठी, कौशल किशोर, महेंद्र सरोज, महिला एसआई अनुजा गोस्वामी और कांस्टेबल रामाश्रय सरोज व रविरंजन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।गिरफ्तार चोरों को जेल भेज दिया गया है और पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page